फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   resident identity card replaces adhaar card

आधार कार्ड की जगह अब इस कार्ड से होगी नागरिक की पहचान

Thu, 04 Feb 2016 04:28 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
resident identity card replaces adhaar card

बिना जरूरी पड़ताल और रिहायशी सत्यापन के बन रहे आधार कार्ड ने गृह मंत्रालय को परेशानी में डाल दिया है। ऐसे में अब यूपी में ‘आधार’ की जगह इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त नागरिक पहचान पत्र (रेजिडेंट आइडेंटिटी कार्ड) जारी करने की तैयारी है, ताकि इसे राष्ट्रीय पहचान पत्र का दर्जा दिया जा सके।

विज्ञापन


इससे पहले नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) को अपडेट करने और अब तक बन चुके आधार कार्ड को लिंक कर रिहाइश के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन को मिला है।
विज्ञापन


जनगणना कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में जनसंख्या से अधिक (106 प्रतिशत) आधार कार्ड बनने के बाद यूपी में भी इसे गंभीरता से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड का मकसद पूरा नहीं हो रहा है

resident identity card replaces adhaar card

यूपी में अब तक 63 प्रतिशत लोगों (13.33 करोड़) के आधार कार्ड बन चुके हैं। राजधानी लखनऊ में ही कुल 45.89 लाख की आबादी में से 37.34 लाख के आधार कार्ड बन चुके हैं।

इसके बावजूद आधार कार्ड बनाने वाली निजी एजेंसी वार्डवार और ग्रामसभा वार सूचना नहीं दे पा रही है। ऐसे में आधार का राष्ट्रीय आईडी के रूप में इस्तेमाल करने का मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही पूरे देश में राष्ट्रीय पहचान पत्र दिए जाने का संकेत दे चुके हैं।

नागरिक पहचान पत्र बनाने की शुरुआत करने से पहले जनसंख्या कार्यालय ने एनपीआर को आधार सर्वर से लिंक करने की कवायद शुरू कराई।

इसके साथ ही एनपीआर को भी अपडेट किया जा रहा है। यह काम 15 जनवरी तक होना था, लेकिन यह काफी देरी से चल रहा है। गृह मंत्रालय की योजना के मुताबिक, एनपीआर के अपडेट होने के बाद इसके आधार पर ही नागरिक पहचान पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed