{"_id":"5b84f40142c79246746250ed","slug":"resident-doctors-on-strike-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, करीब 20 हजार मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, करीब 20 हजार मरीज बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे रेजीडेंट डॉक्टर्स।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। इमरजेंसी सेवाएं वरिष्ठ चिकित्सकों के हवाले आ गई हैं। हड़ताल से करीब 20 हजार मरीज प्रभावित है।
विज्ञापन
रेजीडेंट डॉक्टर पीजीआई के समान वेतन व भत्ते की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। घबराए प्रशासन ने डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया लेकिन केजीएमयू के वीसी एमएलबी भट्ट के साथ उनकी वार्ता सफल नहीं हो सकी जिससे सभी डॉक्टर परिसर के ही कलाम सेंटर पर जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि भर्ती मरीजों की अहम जिम्मेदारी रेजीडेंट डॉक्टरों की ही होती है। उनके हड़ताल पर जाने से मरीज बेहाल हो रहे हैं। इमरजेंसी सेवाएं सीनियर डॉक्टरों के जिम्मेदारी पर आ गई हैं।
विज्ञापन
वीसी एमएलबी भट्ट के कार्यकाल में लगातार डॉक्टरों की हड़तालें हो रही हैं। डॉक्टरों की समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। फिलहाल मरीज बेहाल हैं।