फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reserve bank remove sealant from HCBL

अब जमाकर्ता निकाल सकेंगे एक लाख से ज्यादा रकम

Sat, 04 Jul 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jul 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
reserve bank remove sealant from HCBL

हाईकोर्ट की फटकार के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने राजधानी के हिंदुस्तान को-ऑपरेटिव बैंक लि. (एचसीबीएल) से सीलिंग हटा दी है।

विज्ञापन


अब जमाकर्ता बैंक से एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल सकेंगे। इससे उन जमाकर्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी जिनके बैंक में एक लाख रुपये से अधिक जमा हैं।

आरबीआई ने बीते 17 अप्रैल को छह महीने तक को एचसीबीएल पर कई पाबंदियां लगाई थीं। कुछ जमाकर्ताओं ने अपने गाढ़े पसीने की कमाई निकालने पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट में शरण ली थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने आरबीआई को आदेश दिया था कि वह कारण बताते हुए जमाकर्ताओं की अर्जियों का निपटारा करे। लेकिन, बैंक ने ऐसा नहीं किया।

जमाकर्ताओं को मिली राहत

reserve bank remove sealant from HCBL

इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि आरबीआई जैसे बड़े संस्‍थान को रिटायर्ड व्यक्ति के मूल अधिकारों को संरक्षण देना चाहिए क्योंकि उन्हें भी सम्मान से जिंदगी जीने का हक है।

इसी के बाद आरबीआई का जमाकर्ताओं को राहत देने का यह फैसला आया। आरबीआई निदेशक संगीता दास ने निर्देश जारी कर बताया है कि यह फैसला जनहित में लिया गया है।

राजधानी के कई नागरिक जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित हैं। प्रतिबंध के चलते वे रकम नहीं निकाल पा रहे थे इसलिए इलाज में भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे लोगों ने आरबीआई के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed