फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reserve applicants can get another chance in tet recruitment.

शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग को एक और मौका!

Fri, 27 Feb 2015 01:13 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Feb 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Reserve applicants can get another chance in tet recruitment.

राज्य सरकार टीईटी में 90 अंक पाने वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भी शिक्षक बनने का मौका दे सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित वर्ग के खाली पदों को भरने के लिए टीईटी में 65 फीसदी अंक की अनिवार्यता के स्थान पर 60 फीसदी वालों को मौका देने पर विचार करने को कहा है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग को हालांकि आदेश की कॉपी नहीं मिली है, लेकिन इस संबंध में शुक्रवार को उच्चाधिकारियों की बैठक में विचार किया जाएगा। इसमें सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षु शिक्षक के खाली पदों के ब्यौरे के साथ बुलाया है।
विज्ञापन


प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में आदेश दिया था कि सामान्य वर्ग को टीईटी में मिले 70 फीसदी व आरक्षित वर्ग को 65 फीसदी अंक पर पात्र मानते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी कर छह हफ्ते में जानकारी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए थे 105 अंक

Reserve applicants can get another chance in tet recruitment.

इसके आधार पर सामान्य वर्ग को टीईटी में 105 और आरक्षित वर्ग को 97 अंक पर पात्र मानते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशिक्षु शिक्षकों के अब तक 44024 पद भरे जा चुके हैं। बचे खाली पदों में सबसे अधिक आरक्षित वर्ग के हैं।

सुप्रीम कोर्ट में छह हफ्ते बाद यानी बुधवार को मामले की सुनवाई थी। इस दौरान राज्य सरकार सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि 65 फीसदी अंक वाले टीईटी पास आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के न मिलने की वजह से पद खाली हैं।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित वर्ग को 60 फीसदी यानी 90 अंक पर पात्र मानते हुए खाली पदों को भरने पर विचार करने को कहा है। सचिव ने इसके आधार पर एससीईआरटी निदेशक, बेसिक शिक्षा निदेशक व परिषद के सचिव को बुलाया है।

शिक्षा मित्रों के समायोजन पर भी चर्चा

Reserve applicants can get another chance in tet recruitment.

बैठक में दूसरे चरण में 92,000 शिक्षा मित्रों के समायोजन पर भी चर्चा होगी।

परिषद के सचिव को दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों के जिलेवार ब्यौरे के साथ बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed