फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation will continue in india says dinesh Sharma 

झूठ बोल रहे देश से आरक्षण खत्म करने की बात करने वाले: डिप्टी सीएम

Sun, 13 May 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 May 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
reservation will continue in india says dinesh Sharma 
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

आंबेडकर ने देश को जोड़ने का काम किया। पिछड़ों व दलितों को आरक्षण के जरिए अधिकार मिले। जो लोग आरक्षण खत्म होने की बात कर रहे हैं, वह पूरी तरह झूठ बोलते हैं। समाज को बांटने वालों को चिन्हित करने की जरूरत है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह बात कही है। वह राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज की ओर से शनिवार को विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित अनुसूचित जाति समागम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर समाज ने आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल को सम्मानित किया। उन्हें हाल ही योगी सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा, सभी जिलों में दलित मित्र दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मई से पूरे प्रदेश में यह काम शुरू हो जाएगा। बिहार की तर्ज पर दलितों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग भी की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा, एक होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद जुगल किशोर, विनोद सोनकर, बीना मौर्य भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में लखनऊ में हाथ से मैला उठा रही तीन महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

दलित विरोधी थे जिन्ना

डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा, जिन्ना दलित विरोधी थे। बंटवारे के बाद जो दलित पाकिस्तान से भारत आना चाहते थे, उन्हें वहां मैला उठाने और साफ -सफाई के लिए रोक लिया गया। भीमराव आंबेडकर ने कई बार यह मुद्दा तत्कालीन पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाया। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से भी हस्तक्षेप की अपील की लेकिन पाकिस्तानी हुकूमत ने इस मांग को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed