{"_id":"6432d5f09517a5abd20689a6","slug":"reservation-save-sangharsh-committee-s-decision-preparation-to-take-ambedkar-s-ideas-door-to-door-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का फैसला, आंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का फैसला, आंबेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी
Sun, 09 Apr 2023 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:42 PM IST
सार
14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती से पूरे प्रदेश में भारत के संविधान की प्रति निशुल्क वितरित करने के अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह पूरे साल चलेगा। समिति के पदाधिकारी अलग- अलग इलाके में संविधान की प्रति पहुचाएंगे। इसके लिए लखनऊ में सेंट्रल स्टोर बनाया गया है, जहां से संविधान की प्रति अलग- अलग जिलों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर के विचारों से जुड़े पोस्टर का विमोचन करते समिति के संयोजक मंडल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की रविवार को फिल्ड हॉस्टल लखनऊ में हुई बैठक में 14 अप्रैल को मनाई जा रही बाबा साहब डा. आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेशभर से आए संयोजक मंडल ने फैसला लिया कि संविधान की प्रति के साथ डा. आंबेडकर के विचारों का पोस्टर तैयार कराकर घर-घर बांटा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के संयोजक मंडल में शामिल अवधेश कुमार वर्मा, डॉ राम शब्द जैसवार, आरपी केन, पीएम प्रभाकर, अजय कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, रामबरन, बनी सिंह. रामदास, लेख राम, अजय, हरिश्चंद्र वर्मा, वाईएन राम, नीरज, बिंदा प्रसाद, जितेंद्र कुमार, प्रभु शंकर राव आदि ने कहा कि डा. आंबेडकर के विचारों से हर व्यक्ति को वाकिफ करना जरूरी है। इसलिए उनके विचारों का पोस्टर भी घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती से पूरे प्रदेश में भारत के संविधान की प्रति निशुल्क वितरित करने के अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह पूरे साल चलेगा। समिति के पदाधिकारी अलग- अलग इलाके में संविधान की प्रति पहुचाएंगे। इसके लिए लखनऊ में सेंट्रल स्टोर बनाया गया है, जहां से संविधान की प्रति अलग- अलग जिलों में भेजी जाएगी। इसी तरह लखनऊ में कार्यक्रम की शुरुआत 13 अप्रैल को गोमती नगर स्थित बाबा साहब स्मारक से होगी। बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान समिति से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन