{"_id":"5a795cc14f1c1ba5268b88cf","slug":"reservation-of-rail-tickets-will-also-done-from-post-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से यात्रा करने वालों को मिलेगी लंबी लाइन से राहत, अब यहां से भी करा सकेंगे रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से यात्रा करने वालों को मिलेगी लंबी लाइन से राहत, अब यहां से भी करा सकेंगे रिजर्वेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर लंबी कतारों को खत्म करने के लिए रेलवे बोर्ड ने नई पहल की है। जल्द ही डाकघरों में भी पीआरएस खोले जाएंगे, जहां लोग रेलवे टिकट आरक्षित करा सकेंगे। राजधानी में पहले चरण में जीपीओ और चौक डाकघर को पीआरएस के लिए चुना गया है।
रेलवे बोर्ड यात्रियों को लंबी कतारों से राहत दिलाने के लिए टिकटिंग व्यवस्था को आसान बनाने के लिए प्रयासरत है। दरअसल, रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकटों के साथ-साथ तत्काल टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
इससे राहत दिलाने के लिए रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने डाकघरों में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम(पीआरएस) खोलने की योजना तैयार करवाई है। राज्यमंत्री के मुताबिक इसके लिए रेलवे व डाक विभाग के बीच सहमति बन चुकी है। इससे रेल टिकट के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
बता दें कि अभी 65 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) की वेबसाइट से की जाती है, जबकि 35 फीसदी टिकट बुकिंग विंडो से आरक्षित कराए जाते हैं। इसके बाद भी लोगों को मारामारी करनी पड़ती है। डाकघरों से टिकट आरक्षित कराने की नई योजना से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे की ओर से पहले चरण में देश के 280 डाकघरों में पीआरएस खोलने की तैयारी है। इसमें लखनऊ में फिलहाल जीपीओ व चौक डाकघर के नामों का चयन किया गया है। बता दें कि राजधानी में जीपीओ व चौक, दो प्रधान डाकघर हैं। जबकि कुल 125 डाकघर यहां संचालित हैं। यहां चरणबद्ध ढंग से सभी डाकघरों में पीआरएस खोले जाएंगे। वहीं उत्तराखंड के डाकघरों में आठ पीआरएस खोले जाएंगे।