{"_id":"67c75eb8ac21618974077193","slug":"report-taken-for-issuing-dl-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1103392-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएल जारी करने की ली रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएल जारी करने की ली रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोड सेफ्टी की ऑडिट टीम मंगलवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंची। इस दौरान लर्निंग और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी ली। अफसरों से रोड सेफ्टी के मद में होने वाले खर्च के ब्योरे और प्रवर्तन की कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली गई। आरटीओ संजय कुमार तिवारी से भी कई जानकारियां ली गईं।
टीम ने कार्यालय के अंदर बन रहे परमानेंट डीएल की प्रक्रिया को देखा और ट्रैक पर टेस्ट देने वाली गाड़ियों के नंबर नोट किए। किस अभ्यर्थी को किस कारण से पास-फेल किया, इसका भी ब्योरा दर्ज किया। संजय तिवारी ने बताया कि कई दिनों से ऑडिट की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन