फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report organized crime on 7839861034

Lucknow News: 7839861034 पर दें संगठित अपराध की सूचना

Sat, 25 Apr 2026 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Report organized crime on 7839861034
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर।
लखनऊ। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य संगठित अपराध रोकने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839861034 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे सकता है। उसका नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि हेल्पलाइन ऑर्गेनाइज्ड क्राइम 24 घंटे क्राइम ब्रांच की निगरानी में काम करेगी। नागरिक अपने क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों विशेष रूप से मादक पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी और अन्य संगठित अपराधों से संबंधित सूचनाएं इस हेल्पलाइन पर दे सकते हैं। नई हेल्पलाइन के साथ-साथ क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ ने विभिन्न प्रकार के संगठित अपराधों और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नया एक्स हैंडल @Crime_branchlko भी शुरू किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से समय-समय पर मादक पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल/मैसेज, डिजिटल ठगी आदि से संबंधित सावधानियां, बचाव के उपाय एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे। नागरिकों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने तथा समय रहते सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एडीसीपी ने बताया कि महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले को उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी भय के आगे आएं और इस हेल्पलाइन का उपयोग करते आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed