{"_id":"59cb418b4f1c1bbf538b4a1b","slug":"report-on-ruckus-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर की रिपोर्ट में BHU के बवाल का खुलासा, मुख्य सचिव ने परीक्षण के लिए भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर की रिपोर्ट में BHU के बवाल का खुलासा, मुख्य सचिव ने परीक्षण के लिए भेजी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में बवाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में आंदोलनकारी विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज मामले की वाराणसी के कमिश्नर की जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव राजीव कुमार को मिल गई है। मुख्य सचिव ने इसे परीक्षण के लिए गृह विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में घटना की परिस्थितियों, इसके कारणों के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर हुई चूक की पहचान की गई है। साथ ही बवाल में बाहरी तत्वों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ने वाराणसी मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण व एडीजी जोन विश्वजीत महापात्रा को जांच के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव ने बताया कि जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की है। मंडलायुक्त की रिपोर्ट परीक्षण के बाद शासन उचित निर्णय लेगा।
विज्ञापन