फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report of medicines crisis in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में बुखार तक की दवाएं नहीं, मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर

Wed, 30 Oct 2019 03:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 30 Oct 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
report of medicines crisis in government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की किल्लत से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, बलरामपुर अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में बुखार तक की दवाओं का संकट है। मरीज घंटों कतार में लगकर काउंटर पर पहुंचते हैं तो जवाब दिया जाता है कि दवाएं खत्म हो गई हैं। भर्ती मरीजों को भी बाहर से दवाएं मंगानी पड़ रही हैं। केजीएमयू में कैंसर के मरीजों को टारगेटेड थेरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवाएं करीब दो माह से नहीं मिल रही हैं। पेश है अस्पतालों में दवा संकट की पड़ताल करती रिपोर्ट...

विज्ञापन


केजीएमयू  
वार्ड में सिर्फ ग्लूकोज, बुखार व कैंसर की दवाएं खत्म
केजीएमयू हर साल करीब 80 करोड़ की दवाएं खरीदने का दावा करता है। यहां रोजाना आठ से 10 हजार मरीज आते हैं। करीब 4500 बेड हैं। आयुष्मान, असाध्य, सीएम व पीएम फंड के तहत भी यहां बड़ी संख्या में मरीज भर्ती होते हैं। इन्हें भी वार्ड में पर्याप्त दवाएं नहीं मिल रही हैं। हालत यह है कि कैंसर मरीजों को टारगेटेड थेरेपी में दी जाने वाली दवाएं करीब दो माह से खत्म हो गई हैं। वहीं, इन दिनों वायरल, फीवर, डेंगू व मलेरिया के मरीज बढ़ गए हैं। सांस के मरीज भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं, लेकिन इन्हें दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


ये दवाएं खत्म : गैस के लिए दी जाने वाली पेंटाजोल, दर्द की ट्रामाडोल, एंटीबायोटिक्स सेप्रोजोन, सेफ्ट्रीक्जोन, एम्पिसिलीन, मेट्रनिडाजोल, सिप्रोफ्लोजिन, बुखार की पैरासीटामॉल जैसी प्रमुख दवाएं खत्म हो चुकी हैं। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को सिर्फ ग्लूकोज मिल रहा है। अन्य दवाओं की पर्ची थमा दी जाती है। सूत्रों का कहना कि केजीएमयू प्रशासन की ओर से दवा आपूर्ति करने वाली फर्म को हर सप्ताह रिमाइंडर भेजा जा रहा है, लेकिन वहां से दवा उपलब्ध नहीं होने का जवाब भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमृत व एचआरएफ को फायदा देने की कवायद तो नहीं...

report of medicines crisis in government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू में अमृत फार्मेसी के पांच स्टोर हैं। वेलफेयर सोसाइटी के स्टोर बंद कर हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के काउंटर खोले जा रहे हैं। ये सभी स्टोर परिसर में हैं। बाहर बड़ी संख्या में निजी मेडिकल स्टोर हैं। ऐसे में मरीजों का यह भी कहना है कि केजीएमयू प्रशासन अमृत व एचआरएफ को फायदा पहुंचाने के लिए मुफ्त मिलने वाली दवाओं का संकट बनाए है।

सिविल अस्पताल : यहां शुगर की दवाओं तक का संकट बना है। कई एंटीबायोटिक दवाएं भी नहीं हैं। मरीज निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि कुछ दवाएं कम हैं, जल्द ही वे अस्पताल में रहेंगी।

बलरामपुर अस्पताल : यहां हाईडोज एंटी रैबीज वैक्सीन इम्यूनोग्लोबिन नहीं है। ऐसे में मरीज निजी सेंटर से दो हजार रुपये तक के वैक्सीन लेकर लगवा रहे हैं। इसी तरह ब्लड प्रेशर की टेलमीसेरटन, शुगर की लेटेस्ट दवाएं, कैल्शियम की टैबलेट नहीं है। प्रवक्ता एसएस त्रिपाठी के मुताबिक, एक-दो दवाएं कम हैं। इनकी जगह दूसरी दवाएं मुहैया करा देते हैं।

विलय के साथ शुरू हो गया दवा संकट

report of medicines crisis in government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोहिया संस्थान
लोहिया संस्थान में अस्पताल के विलय के बाद ही दवाओं का संकट शुरू हो गया है। हालत यह है कि मुफ्त में मिलने वाली दवाएं नाममात्र की मिल रही हैं। यहां रोजाना करीब साढ़े तीन हजार मरीज आते हैं। विलय के दूसरे दिन संस्थान से कुछ दवाएं हॉस्पिटल ब्लॉक में भेजी गई थीं, लेकिन वे दूसरे ही दिन खत्म हो गईं। अब मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

नहीं मिल रहीं ये दवाएं : लोहिया संस्थान में वायरल फीवर में दी जाने वाली पैरासिटामॉल और सेप्रोजोन जैसी दवाएं नहीं हैं। इसी तरह हृदय रोगियों को दी जाने वाली कोवार्सिल एम, शुगर की ग्लिम प्राइड 2 एमजी दवा का भी संकट है।

मंगवाईं जाएंगी दवाएं
आयुष्मान, असाध्य सहित अन्य मरीजों को जरूरत के मुताबिक लोकल परचेज से दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्हें दवा नहीं खरीदनी पड़ती है। संभव है कि कुछ दवाओं की कमी हो, लेकिन हर सप्ताह मुख्य स्टोर में दवाएं मंगाई जाती हैं। कई बार कंपनी आपूर्ति करने में देरी कर देती है। इस वजह से समस्या हो सकती है। फिर भी इसे दिखवाया जाएगा और दवाएं मंगवाई जाएंगी। - डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू

मुख्य स्टोर में चंद दवाएं ही मिलीं
विलय के वक्त अनुमान था कि करीब तीन माह की दवाएं हैं, लेकिन मुख्य स्टोर में चंद दवाएं ही पाई गईं। संस्थान की ओर से दवाओं का प्रबंध किया जा रहा है। कुछ दवाएं आ गई हैं। कुछ आनी हैं। - डॉ. भुवनचंद तिवारी, एमएस, लोहिया संस्थान  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed