जानें, 29,334 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षकों की दूसरी काउंसलिंग के खत्म होने के बाद खाली पड़े पदों का 30 जुलाई तक ब्यौरा मांगा गया है।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर पूछा है कि 23 व 24 जुलाई को हुई दूसरे चरण की काउंसलिंग में कुल कितने अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया है।
दो बार हो चुकी काउंसलिंग
गणित व विज्ञान के 29,334 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पहले 7 व 8 जुलाई को काउंसलिंग कराई गई।
इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थियों ने ही अपने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया। दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को कराई गई।
विभागीय जानकारों की मानें तो दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी खाली पदों के अनुरूप अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान नहीं कराया।
दोगुना अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे
खाली पदों का ब्यौरा भेजने के लिए जिलों को एक प्रारूप भेजा गया है। इसमें गणित व विज्ञान शिक्षकों का अलग-अलग कॉलम दिया गया है।
इसमें पूछा गया है कि पहली और दूसरी काउंसलिंग में कुल कितने अभ्यर्थियों ने प्रमाण पत्रों का मिलान कराया तथा कितने पद अभी खाली हैं। ब्यौरे को परिषद के ई-मेल पर भेजने को कहा गया है।
नहीं भर पाईं पूरी सीटें
जानकारों का कहना है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी सभी पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। इसलिए तीसरे चरण की काउंसलिंग कराने की संभावना बढ़ गई है।
जबकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद आवेदकों का इंतजार खत्म हो जाएगा।