{"_id":"6ab599f8e06744512c002506","slug":"repl-lucknow-challengers-thrilling-victory-over-square-team-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1936452-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स की स्क्वायर टीम पर रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स की स्क्वायर टीम पर रोमांचक जीत
विज्ञापन
सेज ग्राउंड में मैच खेलतीं खिलाड़ी।
लखनऊ। लखनऊ वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने फोर स्क्वायर वारियर्स को डकवर्थ लुइस पद्धति से छह रन से हरा दिया। सेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में चैलेंजर्स की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, तभी बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। सम्पदा दीक्षित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर फोर स्क्वायर वारियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
चैलेंजर्स के गेंदबाजों के सामने फोर स्क्वायर टीम की बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सकीं। स्क्वायर टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज वर्णिका चौधरी ने 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। संध्या यादव ने 11 रन जोड़े। गजाला परवीन ने आठ, शिल्पी यादव ने छह और तान्या सिंह ने पांच रन बनाए।
चैलेंजर्स टीम की प्रियांशी यादव ने पांच रन देकर तीन विकेट झटके। शुभि, भारती सिंह, चांदनी और भूमिका को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 52 रन बना लिए थे। विदुषी श्रीवास्तव ने 22 और सम्पदा दीक्षित ने 23 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बुधवार को रहीमाबाद रॉयल्स और लखनऊ नवाबी क्वीन के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। दोनों ही टीमों ने आपस में एक-एक अंक बांटे ।