फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reorganisation of executive of SP.

यूपी चुनाव से पहले सपा सेना का ऐलान, अमर व बेनी को अहम जिम्मेदारी

Sun, 17 Jul 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Jul 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
reorganisation of executive of SP.
मुलायम सिंह यादव, बेनी प्रसाद वर्मा व अमर सिंह - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया। पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए बिल्डर संजय सेठ को कोषाध्यक्ष और बेनी प्रसाद वर्मा व अमर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


45 सदस्यीय कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 6 महासचिव, 5 सचिव और 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।

सपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए 25 जून को मुलायम को अधिकृत किया था। उन्होंने कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित और कार्यकारिणी सदस्य जावेद आब्दी समेत नौ लोगों को हटा दिया है।
विज्ञापन


तीन नए लोगों को शामिल किया गया है। पहले 51 सदस्यीय कार्यकारिणी थी जो अब 45 सदस्यीय रह गई है। चंद्रपाल की जगह संजय सेठ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिले ये पद

reorganisation of executive of SP.
आजम खां - फोटो : amar ujala

जैसी संभावना थी, बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है। हालांकि उन्हें पदाधिकारी नहीं बनाया गया है। अमर सिंह पहले राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। बेनी प्रसाद पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं।

महासचिव पद पर आजम खां, रामगोपाल यादव, रविप्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशंभर प्रसाद निषाद और सुरेंद्र नागर को बरकरार रखा गया है। किरनमय नंदा उपाध्यक्ष बने रहेंगे।

सपा की नई कार्यकारिणी
नाम--पद
मुलायम सिंह यादव--अध्यक्ष
किरनमय नंदा--उपाध्यक्ष
आजम खां--महासचिव
प्रो. रामगोपाल यादव--महासचिव/प्रवक्ता

रवि प्रकाश वर्मा--महासचिव
नरेश अग्रवाल--महासचिव
विशंभर प्रसाद निषाद--महासचिव
सुरेंद्र नागर--महासचिव
संजय सेठ--कोषाध्यक्ष

रामपूजन पटेल--सचिव
अवधेश प्रसाद--सचिव
जी एंटोनी--सचिव
डॉ. मधु गुप्ता--सचिव
कमाल अख्तर--सचिव

ये राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

reorganisation of executive of SP.

बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, कुंवर रेवती रमण सिंह, रामजीलाल सुमन, माता प्रसाद पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, जया बच्चन (मुंबई), बलराम यादव, अंबिका चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, राजा अरिदमन सिंह, उषा वर्मा, शरद बी पित्ती, बाबू दर्शन सिंह यादव, नीरज शेखर, राजीव राय, नरेंद्र भाटी, जावेद अली खान, संतोष द्विवेदी, विनोद सविता, नवाब सिंह नायक, जगदीप सिंह यादव, जयप्रकाश नारायण यादव (बिहार), कल्याण जैन (मध्य प्रदेश), दलजीत सिंह गौराया (उत्तराखंड), बेलजी भाई नकुम (गुजरात), मौलाना यासीन उस्मानी, बी जगदीश यादव (आंध्र प्रदेश), सुदीप रंजन सेन (पश्चिम बंगाल)  व सुदर्शन प्रधान (उड़ीसा)।

इनकी हुई छुट्टी, बैठक जल्द

reorganisation of executive of SP.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, सचिव राजीव दीक्षित और सदस्य अरविंद कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव, संजय लाठर, सुखलाल कुशवाहा (मध्य प्रदेश), जावेद आब्दी, दुर्गा प्रसाद यादव और विनोद बड़थ्वाल को हटाया गया है।

इनमें बड़थ्वाल का निधन हो चुका है। अरविंद कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव और संजय लाठर पिछले दिनों विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में जल्द
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद इसकी बैठक जल्द ही राजधानी लखनऊ में होगी। इसमें देश, प्रदेश के मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करने के साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर खासतौर से मंथन किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के मुुताबिक बैठक 28 जुलाई को संसद सत्र के समापन के बाद ही होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तिथि अगस्त के शुरुआत में रखे जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed