फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reoragnisation of Varanasi Police commissionerate.

डीजीपी मुख्यालय ने दी मंजूरी : लखनऊ समेत कानपुर नगर व वाराणसी के पूरे क्षेत्र में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू

Tue, 15 Nov 2022 12:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Nov 2022 12:01 AM IST
सार

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि  तीनों ही जिलों में कमिश्नरेट के पहले के ढांचे में बदलाव किया गया है। अब लखनऊ में 52 थाने, 16 सर्किल और पांच जोन होंगे। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में 49 थाने, 14 सर्किल और चार जोन होंगे। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में 30 थाने, 9 सर्किल और तीन जोन होंगे।

विज्ञापन
Reoragnisation of Varanasi Police commissionerate.
यूपी पुलिस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने सोमवार को लखनऊ, कानपुर नगर और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। कानपुर नगर और वाराणसी में एक-एक जोन बढ़ाया गया है जबकि लखनऊ ग्रामीण के थानों को लखनऊ में समायोजित कर दिया गया है।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि  तीनों ही जिलों में कमिश्नरेट के पहले के ढांचे में बदलाव किया गया है। अब लखनऊ में 52 थाने, 16 सर्किल और पांच जोन होंगे। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में 49 थाने, 14 सर्किल और चार जोन होंगे। वहीं वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में 30 थाने, 9 सर्किल और तीन जोन होंगे।
विज्ञापन


कानपुर में सेंट्रल और वाराणसी में गोमती नया जोन बनाया गया है। कानपुर में एक डीसीपी, एक एडीसीपी और चार एसीपी का पद बढ़ाया गया है। इसी तरह वाराणसी में एक डीसीपी, एक एडीसीपी और तीन एसीपी का पद बढ़ा है। इधर, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में कोई नया जोन नहीं बनाया गया। ग्रामीण के सात थानों को अलग-अलग जोन में शामिल कर दिया गया है। हालांकि लखनऊ में तीन एसीपी का पद बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में अब इतने पुलिस कर्मी
एडीजी-1, आईजी-2, पुलिस अधीक्षक-11, अपर पुलिस अधीक्षक-11, पुलिस उपाधीक्षक-28, इंस्पेक्टर-139, सब इंस्पेक्टर-1904, मुख्य आरक्षी-2352 और आरक्षी-4890

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का हुआ पुनर्गठन, बढ़ गई जोन की संख्या
डीजीपी मुख्यालय ने वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। वाराणसी कमिशनरेट में 3 जोन, 9 सर्किल और 30 थाने होंगे। वाराणसी में गोमती नया जोन  होगा। इसके साथ ही वाराणसी में अब जोन की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। सर्किल की संख्या भी छह से बढ़कर नौ हो गई है। काशी जोन में 13 थाने, वरुणा जोन में 10 थाने और गोमती जोन में सात थाने रखे गए हैं। काशी जोन में चार सर्किल होंगे। इसमें कोतवाली सर्किल में कोतवाली, रामनगर, आदमपुर और महिला थाना होगा। भेलूपुर सर्किल में भेलूपुर, लंका और चितईपुर होगा। दशाश्वमेघ सर्किल में दशाश्वमेघ, चौक और लक्सा थाना होगा। चेतगंज सर्किल में चेतगंज, जैदपुर और सिगरा थाने को रखा गया है। वाराणसी जोन में तीन सर्किल होंगी। कैंट सर्किल में कैंट, शिवपुर और लालपुर-पाण्डेपुर थाना होगा। सारनाथ सर्किल में सारनाथ, चौबेपुर, चोलापुर और पर्यटन थाना होगा। रोहनिया सर्किल में रोहनिया, मडुआडीह और लोहता थाना होगा। गोमती जोन में दो सर्किल रहेगी। पिंडरा सर्किल में बड़ागांव, फूलपुर और सिंधौरा थाना होगा। जबकि राजा तालाब सर्किल में राजातालाब, मिर्जामुराद, कपसेठी और जंसा थाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed