फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rent for the Health and Wellness Center has not been paid for six months.

Lucknow News: छह महीने से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के किराये का भुगतान नहीं

Tue, 16 Dec 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rent for the Health and Wellness Center has not been paid for six months.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलते भवनस्वामी।
लखनऊ। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का छह माह का बिजली व भवन किराया बकाया है। इसे लेकर भवन मालिकों ने सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। डिप्टी सीएम ने सीएमओ और नगर आयुक्त को तलब कर सभी का भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजधानी में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। ये सभी किराये के भवनों में संचालित हैं, मगर छह माह से न तो इनके भवन के किराये का भुगतान हुआ है, न ही बिजली बिल जमा हुआ है। भवन मालिक सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, जहां से उन्हें टरका दिया जा रहा है। शासन ने इन केंद्रों के किराये के भुगतान का अधिकार स्वास्थ्य विभाग से हटाकर नगर निगम को दे दिया है। बजट भी नगर निगम को जारी हो गया है। इसके बाद भी नगर निगम से भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को कई भवन मालिक डिप्टी सीएम ऑफिस पहुंच गए।डिप्टी सीएम ने पहले सीएमओ को ऑफिस बुलाया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि एनएचएम से बजट नगर निगम को जारी किया गया है। नगर निगम से ही इन केंद्रों का भुगतान होगा। इसके बाद डिप्टी सीएम ने नगर आयुक्त को फोन कर सभी का भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed