{"_id":"6928bb95378e14e8df04d68a","slug":"remove-bangladeshis-engaged-in-cleaning-work-at-railway-stations-and-government-hospitals-lucknow-news-c-13-knp1050-1490601-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टेशनों, सरकारी अस्पतालों में सफाई कार्य में लगे बांग्लादेशियों को हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टेशनों, सरकारी अस्पतालों में सफाई कार्य में लगे बांग्लादेशियों को हटाएं
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने रेलवे स्टेशनों और सरकारी अस्पतालों में सफाई कार्य में लगे बांग्लादेशियों को चिह्नित कर हटाने के लिए कहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को डीआरएम और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया कि अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठिये कूड़े का काम करने, गंदगी फैलाने, अवैध बस्तियों में कबाड़ का काला सिंडीकेट चलाने के साथ रात में खाली मकानों में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। केंद्र सरकार ने इन्हें चिन्हित कर देश से बाहर करने का अभियान चलाया है।
इसके तहत नगर कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सफाई आदि कामों में लगे बांग्लादेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि लोगों ने भी घरों में काम करने वालों में भी बांग्लादेशियों के शामिल होने की आशंका जताते हुए इनकी जांच कराने की मांग की है। उधर, कांग्रेसी पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने एक बार फिर महापौर पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें दिखावा करने के बजाय सरकार से 74वां संविधान संशोधन लागू कराने की मांग करनी चाहिए।