फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Remembering the Guru through Shabad Kirtan, bowing his head in the court

Lucknow News: शबद कीर्तन से गुरु का सुमिरन, दरबार में माथा टेका

Mon, 12 Jan 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Remembering the Guru through Shabad Kirtan, bowing his head in the court
सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को धूमधाम से मना
लखनऊ। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शबद कीर्तन से गुरु का सुमिरन किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

इस अवसर पर लगे स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। सिख इतिहास पर आधारित पुस्तक मेले का शुभारंभ भी किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संघ प्रचारक कौशल किशोर ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर दरबार में माथा टेका और गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को याद किया। कहा कि देश, समाज और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत भाई सतबीर सिंह ने आसा दी वार के कीर्तन से की। दसमेश पब्लिक स्कूल एवं केकेएनएस गुरमत अकादमी के बच्चों व स्त्री सत्संग सभा ने भी कीर्तन की प्रस्तुति दी। लुधियाना से आए ब्रिजेंद्र पाल ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताया। निर्मल सिंह नागपुरी ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि लगभग 10,000 संगत ने गुरु पर्व में सहभागिता की और अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह तुटेजा ने संगतों का आभार जताया। इस दौरान निर्मल सिंह, रतपाल सिंह, हरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, भूपिंदर सिंह पिंडा, परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह, इक़बाल सिंह, डिंपल, परविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह तुटेजा, इंदर मोहन सिंह चावला, सरबजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्ना समेत कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।


स्किल डवलपमेंट के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि प्रधान निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू व रतपाल सिंह गोल्डी की अगुवाई में ज्ञानी गुरु दित्त सिंह फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से स्किल डवलपमेंट के अंतर्गत छात्र-छात्राओं व महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, टेलरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर रिपेयरिंग आदि कार्य कराए जाएंगे। जनरल सेक्रेटरी रतपाल सिंह गोल्डी ने बताया कि पूर्ण निस्वार्थ सेवा के लिए सरदार कपूर सिंह सेवा अवॉर्ड सरदार जसप्रीत सिंह को दिया गया। गुरुद्वारा आलमबाग के वरिष्ठ सदस्य अजीत सिंह की पुस्तक शहादत के 350 साल : 350 प्रश्न-उत्तर का विमोचन प्रधान निर्मल सिंह ने किया।

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को धूमधाम से मना

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को धूमधाम से मना

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को धूमधाम से मना

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आलमबाग गुरुद्वारा में रविवार को धूमधाम से मना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed