फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Remembering Mir Taqi Mir, Kalam was presented

Lucknow News: मीर तकी मीर को याद कर पेश किए कलाम

Mon, 21 Sep 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Remembering Mir Taqi Mir, Kalam was presented
रायल फैमिली ऑफ अवध की ओर से आयोजित याद ए मीर कार्यक्रम में बोलते न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी औ
लखनऊ। रॉयल फैमिली ऑफ अवध की ओर से सिटी स्टेशन स्थित निशाने मीर पर शायर मीर तकी मीर की 216वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। नवाबी वंशजों और मेहमानों ने उनकी मजार पर गुलपोशी कर श्रद्धांजलि दी। संचालन रॉयल फैमिली ऑफ अवध के महासचिव शिकोह आजाद ने किया। उन्होंने बताया कि मीर तकी मीर का निधन 20 सितंबर 1810 को हुआ था। उन्होंने अगले वर्ष भी इसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी ने मीर का प्रसिद्ध शेर पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है... सुनाकर वाहवाही लूटी। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईएएस अनीस अंसारी ने फकीराना आए सदा कर चलें... सुनाया। शायर वकार सुल्तानपुरी, रजा सफीपुरी और अजहर लखनवी ने भी कलाम पेश किए। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. महरुख मिर्जा, मौलाना अरशद हुसैन, मौलाना कल्बे हुसैन नूरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)

रायल फैमिली ऑफ अवध की ओर से आयोजित याद ए मीर कार्यक्रम में बोलते न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी औ

रायल फैमिली ऑफ अवध की ओर से आयोजित याद ए मीर कार्यक्रम में बोलते न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी औ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed