फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Remember what Veer Chandra Singh Garhwali did

Lucknow News: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद

Thu, 24 Apr 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Remember what Veer Chandra Singh Garhwali did

विज्ञापन
लखनऊ। मुनाल संस्था की ओर से बुधवार को वजीर हसन रोड स्थित बुद्ध बसंती सभागार में पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए विक्रम बिष्ट ने कहा, 23 अप्रैल 1930 को हवलदार मेजर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में रॉयल गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। चंद्र सिंह गढ़वाली को भारतीय इतिहास में पेशावर कांड के नायक के रूप में याद किया जाता है।


मुख्य अतिथि अधिवक्ता रेखा सिंह ने उन्हें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की शान बताया। साहित्यकार मोहन सिंह बिष्ट ने उनकी आदमकद मूर्ति की स्थापना करने की मांग रखी, जिस पर सभी वक्ताओं ने सहमति दी। अवसर पर यशभारती ऋचा जोशी, परमा जौहरी, सुनील सक्सेना, पूरन सिंह, चंद्र मोहन पंत और बलबन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed