फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Remains of severed heads and bodies of cattle found in sultanpur

सुल्तानपुर : गौवंशो के कटे मिले सिर और शरीर के अवशेष, ग्रामीणों का हंगामा, छावनी में बदला इलाका

Fri, 04 Aug 2023 04:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2023 04:27 PM IST
सार

यूपी के सुल्तानपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। एक आरोपी युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले गई है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को देखने हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई है। 

विज्ञापन
Remains of severed heads and bodies of cattle found in sultanpur
आरोपी को पीटती भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी कस्बे में झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को गोवंशों के कटे सिर व अवशेष मिले। यह खबर सनसनी की तरह क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति के घर छापा मारा तो उसके घर के अंदर से गो मांस सहित हथियार बरामद किए। इस मौके पर पुलिस ने एक छिपे हुए व्यक्ति को पकड़ लिया। जब वह उस युवक को घर से बाहर लेकर आ रहे थे तब आक्रोशित भीड़ उसके घर के बाहर ही खड़ी थी। थाने ले जाते समय आरोपी युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीट दिया। भीड़ से छुड़ाकर पुलिस किसी तरफ उसे थाने ले गई। गोवांशो के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन को देखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई। पूरा कस्बा छावनी में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी गांव की है। जहां शुक्रवार की तड़के सुबह शौच के लिए झाड़ियों में गए ग्रामीण को दो गोवंशो के अवशेष दिखाई पड़े। हल्ला मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे सेमरी चौकी इंचार्ज केसी यादव ने जांच पड़ताल शुरू की। पूछताछ के लिए घटनास्थल के बगल स्थित एक व्यक्ति के घर पर पुलिस पहुंची तो उसने अंदर से घर को बंदकर लिया। पुलिस दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुसी और छानबीन करने लगी। इस दौरान पुलिस को मांस का एक टुकड़ा और कुछ हथियार बरामद हुए। पुलिस ने दीवान बेड के अंदर छुपकर बैठे एक युवक को मौके पर गिरफ्तार किया। साथ ही घर में एक युवती भी मिली। 
विज्ञापन


युवक को थाने ले जाते समय गुस्साए ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पीट दिया। पुलिस किसी तरफ भीड़ से बचाकर उसे थाने ले गई। गो हत्या की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शन को देखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कस्बा छावनी में तब्दील हो गया। क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने भीड़ को समझा कर शांत कराया। महिला पुलिस के साथ युवती को थाने भेजा गया। पुलिस गो अवशेषों को दफनाकर जांच में जुट गई। कस्बे में स्थित संदिग्ध घरों की पुलिस तलाशी लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है की आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस और लोगो की भी गिरफ्तारी कर सकती है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया की गोवंशो के अवशेष मिले है। जिसमे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed