फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Religious cities will be developed before Loksabha Election 2024.

UP News: धार्मिक महत्व वाले शहरों के विकास को तैयार होगी खास कार्ययोजना, पहले चरण में चुने गए ये चार शहर

Mon, 17 Jul 2023 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jul 2023 10:22 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के पहले यूपी के प्रमुख धार्मिक शहरों में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसके जरिए तीर्थयात्रियों को ठहरने व घूमने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Religious cities will be developed before Loksabha Election 2024.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के धार्मिक एजेंडे को और धार देनी की योजना है। अब नगर विकास विभाग इसके लिए खास योजना तैयार करा रही है। पहले चरण में फिलहाल चार शहरों में अवस्थापना एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा । इनमें विन्ध्यांचल धाम से जुड़े मिर्जापुर, कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा, भगवान श्रीराम से जुड़े चित्रकूट और मां शाकुम्भरी धाम से जुड़े सहारनपुर शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जल्द ही प्रजेंटेशन किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग ने संबंधित नगर निकायों से मौजूदा सुविधाओं की स्थिति का ब्योरा मांगा है। यहां अयोध्या और बनारस की तर्ज पर कार्य कराए जाएंगे। सरकार की मंशा के मुताबिक, पहले चरण में शहरों का चयन इस प्रकार से किया गया है कि एजेंडे का संदेश प्रदेश के सभी क्षेत्रों में जा सके। इसलिए पश्चिम से सहारनपुर, ब्रज क्षेत्र से मथुरा, पूर्वांचल से मिर्जापुर और बुंदेलखंड से चित्रकूट लिए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सभी शहरों में काम शुरू हो जाए, ताकि इन शहरों में आने वाले तीर्थ यात्रियों को ठहरने और घूमने आदि के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जाट नेता के बहाने एक तीर से दो निशाने साधने की फिराक में भाजपा, विधानसभा-निकाय चुनाव में हो चुका है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - करवट लेती यूपी की राजनीति: कहानी सपा कुनबे के बिखरने की, कैसे एक-एक करके छिटकते गए सहयोगी


कार्ययोजना में शहरों की बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने के साथ धार्मिक स्थलों के विकास पर फोकस किया जाएगा। इन शहरों में भवनों और धार्मिक स्थानों को सजाने-संवारने के साथ ही अवस्थापना सुविधाओं का विकास कराया जाएगा । योजना का खाका तैयार करने के लिए वास्तुविदों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसमें लखनऊ के ही वास्तुविद मेसर्स एएनबी कंसलटेंट का चयन किया गया है

यह होंगे कार्य: सार्वजनिक सुविधाओं का विकास, मुख्य सड़कों की लैंडस्केपिंग, स्ट्रीट फर्नीचर लगाने के साथ प्रमुख चौराहों का विकास, शहरों के प्रमुख प्रवेश द्वारों का सुंदरीकरण , शहरों में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अवस्थापना सुविधाओं की व्यवस्था, ट्रांजिट प्लाजा और वेंडिग जोन का निर्धारण व विकास, यात्री विश्राम गृहों का निर्माण व पुराने का जीर्णोद्धार, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और शहरों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार व रिवर फ्रंट का विकास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed