Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief, queues reduced at petrol pumps

Lucknow News: राहत, पेट्रोल पंपों पर कम हुईं कतारें

Sun, 29 Mar 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Relief, queues reduced at petrol pumps
लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स
लखनऊ। राजधानी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच शनिवार को हालात में काफी सुधार देखा गया। सरकार की सख्ती और तेल कंपनियों के सप्लाई तेज किए जाने से शुक्रवार जैसी अफरातफरी नहीं दिखी। हालांकि, कुछ इलाकों में स्टॉक खत्म होने से ग्राहकों को मायूस भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय तेल उद्योग समन्वयक संजय भंडारी ने बताया कि घबराहट में की जाने वाली डीजल और पेट्रोल की खरीदारी अब कम हो रही है। कंपनियों की ओर से आपूर्ति को तेज कर दिया गया है, जिससे अफवाहों के कारण उपजी स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
विज्ञापन


उधर, जानकीपुरम में 60 फीट रोड स्थित एक पंप पर शुक्रवार को हुई 24 हजार लीटर की बिक्री के कारण शनिवार दोपहर तक सन्नाटा ही पसरा रहा। वहीं, इसके पास ही दूसरे पंप पर पेट्रोल और डीजल के लिए वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। हालांकि, अफरातफरी जैसी स्थिति नहीं दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय और अशोक मार्ग पर राहत : विश्वविद्यालय मार्ग और अशोक मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों पर शनिवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। यहां बिना किसी लिमिट के ग्राहकों को तेल दिया गया। अशोक मार्ग पर शुक्रवार के मुकाबले काफी शांति रही और टैंकरों से ईंधन की अनलोडिंग भी सुचारू रूप से हुई। लोगोें को आराम से पेट्रोल मिला।



109 से 164 फीसदी पहुंची पेट्रोल की मांग

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के कारण इसकी खपत बढ़ती जा रही है। राजधानी में 26 मार्च को पेट्रोल की खपत 109 प्रतिशत तक बढ़ी थी, जो 27 को बढ़कर 164 प्रतिशत पहुंच गई। उधर, डीजल की खपत भी 100 से बढ़कर 138 प्रतिशत हो गई। हालांकि, आपूर्ति बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर शनिवार को हालात सामान्य दिखे। राज्यस्तरीय तेल उद्योग समन्वयक संजय भंडारी ने बताया कि लखनऊ में शुक्रवार 27 मार्च को 1055 किलोलीटर पेट्रोल और डीजल 739 किलोलीटर आपूर्ति दी गई। 26 मार्च के मुकाबले 27 मार्च को डीजल व पेट्रोल दोनों में औसत वृद्धि 162 प्रतिशत की रही। उन्होंने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है।


तिथिवार पेट्रोल-डीजल की खपत

तारीख
पेट्रोल
डीजल

24 मार्च
3%
17%

25 मार्च
42%
61%

26 मार्च
109%
100%

27 मार्च
164%
138%

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

लविवि मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के लिए नहीं दिखी मारामारी व जानकीपुरम के पंप पर स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed