फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief news: The fare of these buses of UP Roadways will be ten percent less

UP Roadways : यूपी रोडवेज की इन बसों का किराया होगा दस फीसदी कम, बसों का रखरखाव करेंगी आउटसोर्स एजेंसियां

Thu, 19 Oct 2023 10:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Oct 2023 10:17 AM IST
सार

परिवहन निगम के सभागार में आयोजित बैठक में यातायात अधीक्षक एवं यातायात निरीक्षक को प्रतिवर्ष दो जोड़ी वर्दी के लिए भत्ता देने, निगम में नॉन टिकटिंग राजस्व में वृद्धि का निर्णय लिया गया

विज्ञापन
Relief news: The fare of these buses of UP Roadways will be ten percent less
यूपी रोडवेज की राजधानी बसों का किराया होगा कम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेश में संचालित 168 राजधानी बसों का किराया दस प्रतिशत कम किया जाएगा। वहीं निगम में समूह क और ख के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और निगम अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित निगम के निदेशक मंडल की 246वीं बैठक यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


परिवहन निगम के सभागार में आयोजित बैठक में यातायात अधीक्षक एवं यातायात निरीक्षक को प्रतिवर्ष दो जोड़ी वर्दी के लिए भत्ता देने, निगम में नॉन टिकटिंग राजस्व में वृद्धि का निर्णय लिया गया। इसके अलावा निगम की अनुपयोगी भूमि और संसाधनों के उपयोग, राजस्व वृद्धि की संभावनाओं, ट्रांसपोर्ट प्लानिंग एवं आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के लिए नीति-निर्धारण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। लू ने बताया कि पूर्व में राजधानी बसों का किराया दस प्रतिशत अधिक रखा गया था। बसों के पुरानी होने के कारण पूर्व में बढ़ाया गया किराया अब कम कर दिया गया।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों को मिलेगा यात्रा पास
एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि निगम में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह पारिवारिक यात्रा पास की सुविधा दी जाएगी। सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना के तहत चालक और परिचालक को प्रतिमाह दुर्घटना शून्य भत्ता दिया जाएगा। बस की दुर्घटना होने के बाद चालक व परिचालक को उत्तम या उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचालक भी बस मालिक देंगे
निगम के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के अधिक ऑफ रोड वाले एक-एक डिपो में बसों का रखरखाव आउटसोर्स एजेंसी से कराया जाएगा। नई अनुबंधित योजना के तहत बस संचालक की ओर से परिचालक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed