{"_id":"68b8adc2d87aa859c8041d0e","slug":"relief-from-diarrhea-in-jankipuram-no-new-patient-found-lucknow-news-c-13-lko1070-1367812-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया से राहत, नहीं मिला नया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया से राहत, नहीं मिला नया मरीज
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप बुधवार को कुछ थमता नजर आया। क्षेत्र में बुधवार को कोई नया मरीज नहीं मिला। इससे पहले क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित तीन लोगों की माैत हो चुकी है।
इलाके में डायरिया फैलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जुटी हुई है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीपुरम की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के 50 घरों का भ्रमण कर नागरिकों का हाल जाना। स्वास्थ्य कर्मियों ने क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव किया। वहीं, मलेरिया इकाई ने एंटी लार्वा का छिडकाव किया।
ऐसे करें डायरिया से बचाव
- खाना खाने से पहले व शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं
- ताजा पका भोजन ही करें
- पीने के पानी के प्रति विशेष सावधानी बरतें
- पानी 15-20 मिनट तक उबालने के बाद ठंडा करके ही पीएं
- उल्टी-दस्त होने पर तुरंत ओआरएस घोल बनाकर दें।