फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   relief from cold wave after two days in uttar pradesh.

मौसम: दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, फिर बर्फीली हवाएं ढाएंगी सितम

Wed, 10 Jan 2018 02:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
relief from cold wave after two days in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

कोहरा, ठिठुरन और कंपकंपी से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान आपको इतनी राहत जरूर देगा कि दो दिन बाद गलन से मामूली राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद तैयार रहिए बर्फीली हवा के सितम झेलने के लिए।

विज्ञापन


वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 95 से 100 के बीच बरकरार है, इसलिए ठिठुरन बनी हुई है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन


वहां से टकराकर आ रही उत्तर-पछुआ बर्फीली हवा गलन पैदा कर रही है। दोपहर में धूप जरूर खिल रही है लेकिन तापमान बढ़ा हुआ है। धूप खिलने से वीकएंड तक मौसम में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन उसके बाद फिर हाड़कंपाने वाले तेवर में लौटेगा मौसम।

विज्ञापन
विज्ञापन

घना कोहरे में दृश्यता 20 से नीचे

relief from cold wave after two days in uttar pradesh.

लगातार जारी पारे के उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह के समय घने कोहरे से दृश्यता स्तर 20 मीटर के नीचे ही जा पहुंची। कस्बाई इलाकों में दृश्यता स्तर गिरने से दिक्कतें रही।

सुबह 9 बजे के आसपास तक घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर से 100 मीटर तक आंकी गई। दोपहर में खिली धूप ने गलन से नाम भर की राहत दी। दिन का न्यूनतम तापमान मामूली रूप से चढ़कर 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, ये सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

धूप के बावजूद सिहराते हवा के झोंकों ने कंपाया। दिन का अधिकतम पारा 24 घंटों में 4.8 डिग्री गिरकर 20 से 15.2 डिग्री तक जा पहुंचा। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed