फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relative turns out to be farmer leader's killer

Lucknow News: रिश्तेदार निकला किसान नेता का हत्यारा

Fri, 28 Jun 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Relative turns out to be farmer leader's killer
नगराम। किसान नेता बंशीलाल (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में किसान का एक रिश्तेदार भी शामिल है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिये जाने की बात आरोपियों ने कबूल की है। तीनों आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन


निगोहां के दयालपुर निवासी किसान नेता बंशीलाल (50) बीते 19 जून को मोपेड लेकर घर से निकले थे। 20 जून को नगराम के कुबहरा जाने वाले रास्ते पर वन विभाग के जंगल में उनका शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने बंशीलाल के दूर के रिश्तेदार साले कौशल कुमार पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपी कौशल और उसके दो साथी बाराबंकी लोनी कटरा के मंझूपुर के जितेंद्र वर्मा व जीतू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि बनी बंथरा में स्थित एक खाली प्लॉट में पहले सभी ने शराब पी थी। इसी दौरान बंशीलाल का कौशल से विवाद हो गया था। इसके बाद उसको मारकर शव ठिकाने लगा दिया था। बंशीलाल एक किसान संगठन में पदाधिकारी भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारा पीटा, गला कसा फिर सिर के बल पटक दिया
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पहले बंशीलाल को जमकर मारापीटा। फिर कौशल ने गमछे से उनका गला कस दिया। आखिर में उनको उठाकर सिर के बल जमीन पर पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। चूंकि परिजनों को बंशीलाल ने बताया था कि वह कौशल के घर जा रहे हैं, इसलिए उनको उसी पर शक हुआ। पुलिस की जांच में भी शक सही साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed