फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relation with my father can never be broken, says akhilesh

अखिलेश बोले-आज बनाऊंगा प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट, गठबंधन के लिए इंतजार करें

Wed, 18 Jan 2017 04:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jan 2017 04:05 AM IST
विज्ञापन
Relation with my father can never be broken, says akhilesh
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वे प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट को जल्द जारी कर देंगे। चुनाव आयोग के अहम फैसले के बाद पिता मुलायम स‌िंह से हुई मुलाकात के बारे में अखिलेश का कहना है, पिता से मेरा रिश्ता अटूट है। उनके साथ मेरा कभी मतभेद नहीं था। यहां तक क‌ि हमारी सूची में 90 फीसदी प्रत्याशी भी एक से है। हालांकि मुलायम खेमे के विधायकों के टिकट पर अखिलेश ने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


सपा और साइकिल के हकदार बनने के बाद मंगलवार को अखिलेश ने सीएम आवास पर पत्रकारों से ये बात कही। उन्होंने बताया, मुझे विश्वास था कि साइकिल हमें ही मिलेगी। कल मैं नेताजी का आशीर्वाद लेने गया था। आज प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करूंगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा क‌ि 19 रैल‌ियां रद्द हुई हैं क्योंक‌ि समय कम बचा है। मेरे ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और उसके लिए आप सबका साथ चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महागठबंधन के सवाल पर बोले अखिलेश

Relation with my father can never be broken, says akhilesh
अखिलेश ने बुलाई विधायकों की बैठक - फोटो : self
महागठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा, जल्द ही ‌इस पर विचार होगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा क‌ि इस सवाल के जवाब के ल‌िए थोड़ा इंतजार कीज‌िए। अख‌िलेश ने कहा, कल जो भी रामगोपाल चाचा ने कहा, उसे सच मानिए।

रणनीति बनाने में जुटे अखिलेश दरअसल यूपी में 7 चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की शुरुआत 11 फरवरी से होने वाली है। ऐसे में अखिलेश यादव का अब पूरा ध्यान पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जीताने के लिए चुनावी रणनीति पर होगी। चुनावा आयोग के फैसले के बाद अखिलेश यादव सोमवार रात अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मिले थे।  

जल्द होगा गठबंधन

Relation with my father can never be broken, says akhilesh
गुलाम अली आजाद - फोटो : amar ujala
सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर लगे रहे कयास की कांग्रेस के वर‌िष्ट नेता गुलाम नबी आजाद ने भी पुष्ट‌ि कर दी है। उन्होंने कहा क‌ि गठबंधन कभी भी हो सकता है। आजाद ने आज द‌‌िल्ली में कहा, सपा से गठबंधन होगा। उन्होंने कहा क‌ि अख‌िलेश के नेतृत्व में बीजेपी के ख‌िलाफ कांग्रेस सपा से गठबंधन करेगी।

वहीं कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्ष‌ित ने कहा, गठबंधन में दो सीएम उम्मीदवार नहीं हो सकते। अब मैं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार नहीं हूं। उन्होंने कहा क‌ि अख‌िलेश के समर्थन में आयोग के फैसले का स्वागत करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed