फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reitred computer operator dumped 56 lakh rupee

Lucknow News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रिटायर्ड कंप्यूटर ऑपरेटर से ऐंठे 56 लाख

Tue, 22 Jul 2025 05:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
reitred computer operator dumped 56 lakh rupee

विज्ञापन



- मां-बेटी पर पीड़ित को बंधक बनाने का भी आरोप

- पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में तीन पर दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। राज्य कर विभाग से रिटायर्ड कंप्यूटर ऑपरेटर हुसैनगंज निवासी कार्तिकेय मिश्रा ने बाजारखाला की संध्या देवी और उसकी बेटी हर्षिता पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 56 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि मां बेटी का साथ पीएनबी के पूर्व बैंक मैनेजर ने भी दिया है। हुसैनगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने और धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।




कार्तिकेय के मुताबिक उनकी पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। रिटायरमेंट के कुछ दिन बाद उन्हें लीवर सिरोसिस की बीमारी हो गई थी, जिस कारण वह लालबाग के आयुष अस्पताल में भर्ती थे। उनकी देखभाल के लिए संध्या और उसकी बेटी आया करती थीं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर संध्या देखभाल के लिए उन्हें अपने घर ले गई। पीड़ित का आरोप है कि मां- बेटी उन्हें न तो खाना देती थी और न बाहर जाने देती थी। दोनों ने कार्तिकेय के हजरतगंज स्थित पीएनबी में चल रहे खाते को सआदतगंज की शाखा में ट्रांसफर करा लिया। फिर पूर्व बैंक मैनेजर की मदद से 30 जुलाई 2024 को उनके खाते से चेक के जरिये पांच लाख रुपये निकाल लिए। इसी तरह से विभिन्न तरीकों से पीड़ित के और 51 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित का मकान भी हड़प लिया। 15 अप्रैल 2025 को किसी तरह से कार्तिकेय खुद को बचा कर संध्या के घर से भाग निकले। काफी समय तक बंधक रहने के कारण वे काफी डरे रहे। रविवार को उन्होंने ने हुसैनगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed