{"_id":"679be2679d1558095e09fcbe","slug":"rehabilitation-university-last-chance-to-apply-for-masters-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1056717-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुनर्वास विविः परास्नातक में आवेदन का कल अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुनर्वास विविः परास्नातक में आवेदन का कल अंतिम मौका
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने का शनिवार तक मौका है। विवि प्रशासन ने आगामी सत्र में परास्नातक के सभी कोर्स में कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से प्रवेश लेने का निर्णय लिया है।
विवि में परास्नातक के विभिन्न विषयों में 20 से अधिक कोर्स चल रहे हैं। इनमें 500 से अधिक सीटें हैं। प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि 17 जनवरी को कुलपति की मौजूदगी में हुई प्रवेश समिति की बैठक में पीजी प्रवेश प्रक्रिया सीयूईटी से पूरी करने का फैसला हुआ था। इसमें आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सीयूईटी पोर्टल पर पंजीकरण कर फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने में किसी तरह की समस्या आने पर आवेदन करने वाले प्रवेश निदेशक प्रो. आरके श्रीवास्तव से संपर्क कर सकते हैं।