फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   regulatory surcharge 1 will not be applicable from may 2016

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, कम आएगा बिजली का बिल

Mon, 18 Apr 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Apr 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
regulatory surcharge 1 will not be applicable from may 2016
ब‌िजली उपभोक्ताओं को राहत - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अगले महीने से बिजली के बिल में अब थोड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


विद्युत नियामक आयोग ने रेग्युलेटरी रसचार्ज 1 की अवधि खत्म हो जाने पर इसे हटाने का आदेश दिया है। अब उपभोक्ताओं को 2.84 प्रतिशत बिजली का बिल कम देना पड़ेगा।

वहीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ताओं को कम राहत मिलेगी क्योंकि यहां रेग्युलेटरी सरचार्ज 1
0.73 प्रतिशत ही है। इन उपभोक्ताओं को एक हजार रुपये के बिल में मात्र 7.30 रुपये की राहत‌ मिलेगी।

सबसे ज्यादा सरचार्ज पश्चिमांचल में 2.84 प्रतिशत है वहीं पूर्वांचल में 1.03 प्रतिशत सरचार्ज वसूल किया जा रहा है।

वहीं 2.38 फीसदी रेग्युलेटरी सरचार्ज 2 अभी प्रभावी रहेगा। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि अब 2.38 फीसदी द्वितीय रेग्युलेटरी सरचार्ज को समाप्त करने का भी दबाव बनाया जाएगा।

विज्ञापन

पहले सरचार्ज की वसूली की अव‌ध‌ि समाप्त

regulatory surcharge 1 will not be applicable from may 2016

बीते वर्षों में बिजली की लागत और राजस्व के अंतर की भरपाई के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को दो रेग्युलेटरी सरचार्ज लगाने की अनुमति दी है।
 
वर्ष 2014-15 का रेग्युलेटरी चार्ज पूर्व में 2.84 फीसदी तय किया गया था। आयोग ने बिजली कंपनियों की परफार्मेंस का आकलन करने के  बाद पिछले साल अप्रैल में अलग-अलग कपंनी के लिए अलग-अलग सरचार्ज तय किया था। 

2014-16 के सरचार्ज की वसूली मार्च 2016 तक की जानी थी जबकि  2015-16 के 2.38 फीसदी सरचार्ज के लिए अभी कोई अवधि तय नहीं की गई है। पहले सरचार्ज की अवधि खत्म हो जाने के बाद इसे हटाने का आदेश सोमवार को दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed