{"_id":"5bedeb58bdec2269774f14af","slug":"registration-of-fraudulent-firm-83-74-crore-rupees-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कर 83.74 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कर 83.74 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी, एफआईआर दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Nov 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की जांच में जीएसटी पोर्टल पर फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराकर 83.74 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। मामले में गाजियाबाद व दिल्ली के साथ यूपी, एमपी, उत्तराखंड की कई फर्म के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
वाणिज्य कर सहायक आयुक्त सौम्या जायसवाल ने बताया कि किरायेदारी और बिजली बिल के फर्जी दस्तावेज लगाकर काकोरी के मोहित तिवारी नाम से विभाग के पोर्टल पर फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया गया।
विज्ञापन
फर्म ने मध्य प्रदेश व उत्तराखंड से करोड़ों रुपये की पैकेजिंग सामग्री मंगाई और 73. 62 करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी की। दूसरे मामले में गाजियाबाद निवासी राजीव गुप्ता के खिलाफ 2.1 करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
राजीव ने फर्जी फर्म राजीव ट्रेडिंग का रजिस्ट्रेशन कराकर अपने जीएसटीएन पर बाहर से पैकेजिंग सामग्री मंगाई और किसी दूसरी जगह भेज दी। तीसरे मामले में खंड 22 के वाणिज्य कर अधिकारी चंद्रकेश सिंह ने दिल्ली के अवतार सिंह की कंपनी अवतार ट्रेडिंग पर 7.9 करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।