फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration of Bahujan Nirbal Cooperative Society will be cancelled

Lucknow News: बहुजन निर्बल सहकारी समिति का पंजीकरण होगा निरस्त

Fri, 22 Aug 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Registration of Bahujan Nirbal Cooperative Society will be cancelled
लखनऊ विकास प्राधिकरण।
लखनऊ। तीन हजार करोड़ रुपये के भूखंड घोटाले में फंसी बहुजन निर्बल वर्ग सहकारी समिति का पंजीकरण निरस्त होगा। इसके लिए एलडीए की ओर से सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि समिति का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाए, ताकि आगे की कार्यवाही हो सके। उन्होंने बताया कि एलडीए पहले ही सहकारी समिति का अनुबंध निरस्त कर चुका है। करीब एक महीने पहले हुई बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन


गोमतीनगर और विस्तार में करोड़ों के जमीन घोटाले में हाईकोर्ट के आदेश पर समिति के पदाधिकारियों, एलडीए के तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। घोटाले में प्रवीण सिंह, लखन सिंह बलीयानी, अभिषेक विक्रम सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब हाईकोर्ट ने वर्ष 2024 में गोमतीनगर विस्तार योजना में फर्जी सदस्यता के जरिये करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोपों की जांच के लिए विजिलेंस को आदेश दिया। पड़ताल में पाया गया कि एलडीए के कुछ अधिकारियों ने समिति के साथ मिलीभगत कर तय सीमा से दोगुनी जमीन आवंटित की। फर्जी सदस्य बनाकर 112 भूखंड दिए। जिनमें अधिकारियों के रिश्तेदारों और परिवारजनों के नाम शामिल थे।



--



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed