फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration of 3900 vehicles, driving licenses of 246 suspended

Lucknow News: 3900 वाहनों के पंजीकरण, 246 के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Registration of 3900 vehicles, driving licenses of 246 suspended
लखनऊ। सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। राजधानी में नियमों की अनदेखी करने वाले 3900 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है, जबकि 246 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिन वाहन चालकों पर पांच से अधिक चालान हो चुके हैं, उनकी सूची ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ को भेजी थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए 9000 में से 3900 वाहनों के रजिस्ट्रेशन निलंबित किए गए।
विज्ञापन

8,322 गाड़ियों के परमिट रद्द
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की हालिया बैठक में भी कई अहम फैसले लिए गए। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि बैठक में 8,322 गाड़ियों के परमिट रद्द किए गए हैं। इनमें तीन ऐसे मामलों में एक साल तक नया परमिट जारी न करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें सड़क हादसों से मौतें हुई थीं। 738 परमिट को 45 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। यदि निर्धारित अवधि में सुधार नहीं हुआ, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 1200 परमिटधारकों को नोटिस जारी किया गया है। इनकी परमिट वैधता सात साल से अधिक समय पहले समाप्त हो चुकी है, परंतु अब तक नवीनीकरण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र न खोलने पर कार्रवाई

एडवांस ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (एडीटीसी) खोलने के लिए जिन 11 संस्थाओं को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए गए थे, उन्होंने एक वर्ष में प्रशिक्षण केंद्र शुरू नहीं किए। ऐसे में विभाग ने सभी 11 संस्थाओं के लेटर ऑफ इंटेंट निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed