{"_id":"67672276a2d06dfd380b380a","slug":"registration-is-not-rejected-without-payment-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1004126-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना पैसे दिए नहीं होता दाखिल खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना पैसे दिए नहीं होता दाखिल खारिज
Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम।
सरोजनीनगर (लखनऊ)। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में वकीलों ने नारेबाजी की। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि वरासत व दाखिल खारिज के मामलों में तहसील के अफसर बिना पैसे लिए काम नहीं करते हैं। एक अन्य फरियादी ने ऊसर जमीन को फर्जी तरीके से निजी कंपनी को बेचने की शिकायत की। तहसील सरोजनीनगर में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शनिवार को फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते वकील तहसील सभागार पहुंचे। आरोप लगाया कि कृषि भूमि को आवासीय भूमि में बदलने, पट्टे की जमीन को संक्रमणीय करने व किसी भी जमीन के बंटवारे में मोटी रकम की बंदरबांट होता है। इससे यह काम जल्दी होते हैं। दाखिल खारिज व वरासत के काम नहीं होते हैं।
डीएम ने कहा, विवादित जमीन का धारा 34 के तहत हर हाल में एक साल के अंदर निपटारा करना होता है। वकीलों ने उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में लाने व चकबंदी न्यायालय कैसरबाग की बजाय सरोजनीनगर में संचालित करने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को तहसील के पास जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दिनेश सिंह चौहान ने राजस्व गांव जैती खेड़ा की ऊसर की सीन गाटा संख्या 1076 को कूटरचित दस्तावेज के जरिये एक निजी कंपनी को बेचने का आरोप लगाया। तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा व मंत्री नीतू यादव ने सीएम को संबोधित पत्र डीएम को सौंपते हुए बरेली जिले में लेखपाल मनीष कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण और हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
पांचों तहसीलों में 562 में 144 मामले निस्तारित
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सरोजनीनगर में कुल 150 शिकायतें आईं। इसमें 57 मौके पर निस्तारित की गईं। पांचों तहसीलों में कुल 562 मामले आए। इससे 144 का निस्तारण कराया गया। तहसील सदर में 36 में से 12, मलिहाबाद में 79 में से 12, बीकेटी में 150 में से 36, मोहनलालगंज में 147 में से 27 मामलों का निस्तारण हुआ। डीएम ने मातहतों को निर्देश दिए कि जो मामले बार-बार आते हैं उन्हें गंभीरता से लें और तत्काल निस्तारित करें।