{"_id":"5bba3a49867a55687a687ab1","slug":"registration-for-tet-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा 4 नवंबर को, परीक्षा शुल्क जमा कराने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा 4 नवंबर को, परीक्षा शुल्क जमा कराने का आज अंतिम दिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2018 के लिए प्रदेश के 22.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 13.02 लाख अभ्यथियों ने रविवार शाम तक परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है। परीक्षा शुल्क 8 अक्तूबर तक जमा किए जाएंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट 9 अक्तूबर तक लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
4 नवंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। शुरुआती 13-14 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन के बाद यूपी डेस्को का सर्वर और डाटा बेस खराब हो गया जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने में काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
यूपीडेस्को ने एनआईसी की मदद से 1 अक्तूबर को सर्वर और डाटा बेस की स्पीड बढ़ाकर दुरुस्त किया। अभ्यर्थियों की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर से बढ़ाकर 7 अक्तूबर कर दी।
विज्ञापन
कम होगी अभ्यर्थियों की संख्या
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि सर्वर की खराबी के दौरान बहुत से अभ्यर्थियों ने दो तीन बार रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा शुल्क जमा होने और ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के बाद वास्तविक अभ्यर्थियों की संख्या कम हो जाएगी।