फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registration for asistant teachers will be from 25 jan.

68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 25 से, 12 मार्च को होगी परीक्षा

Tue, 23 Jan 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 23 Jan 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
registration for asistant teachers will be from 25 jan.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 के लिए 23 जनवरी को विज्ञापन जारी होगा। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। विज्ञापन के बाद 25 जनवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच फरवरी तक तथा आवेदन नौ फरवरी तक होंगे।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेशभर में होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भर्ती परीक्षा 12 मार्च होगी और इसके तकरीबन दो माह बाद 15 मई को परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन


सरकार ने 68500 पदों के लिए सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को दी है। इस परीक्षा में तकरीबन 10 लाख आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है, सो अभ्यर्थियों की संभावित संख्या को देखते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से विद्यालयों की सूची मंगाई गई है। लिखित परीक्षा 12 मार्च को होनी है। उसी दिन यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा भी खत्म होगी। ऐसे में तीन घंटे की इस परीक्षा का समय सुबह 10 से दिन में एक बजे तक निर्धारित किया गया है।

राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालय ही बनेंगे केंद्र

registration for asistant teachers will be from 25 jan.
प्रतीकात्मक फोटो

अफसरों के मुताबिक परीक्षा के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाया जाना है सो, सभी जिलों से विद्यालयों की सूची आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद चयनित विद्यालयों की सूची संबंधित जिलों में भेजी जाएगी और वहां डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देगी।

कमेटी में एसएसपी/एसपी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव हैं।

अफसरों के मुताबिक नौ फरवरी को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगर उसमें अगर किसी तरह की गड़बड़ी है तो अभ्यर्थी ऑनलाइन संशोधन 13 से 15 फरवरी के बीच कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल आवेदकों की संख्या पता चल सकेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed