फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration for 460 plots in the Anantnagar scheme begins tomorrow

Lucknow News: कल से अनंतनगर योजना के 460 भूखंडों का पंजीकरण

Sat, 08 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Registration for 460 plots in the Anantnagar scheme begins tomorrow
लखनऊ। एलडीए ने मोहान रोड स्थित अनंतनगर आवासीय योजना में 460 भूखंडों के आवंटन के लिए एक बार फिर पंजीकरण खोला है। पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा, जो रविवार से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा। इस संबंध में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। अनंतनगर योजना में पहले चार चरणों में लगभग 1700 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। 35 हजार से अधिक लोग पंजीकरण की रकम जमा कर इसमें शामिल हुए थे। पांचवें चरण में आशीष खंड के 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि जिन भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है, उनमें 200 वर्गमीटर के 23, 162 वर्गमीटर के 12 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 425 भूखंड शामिल हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने वालों को एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद भूखंड की अनुमानित कीमत की पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों में भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed