{"_id":"5ab2b48e4f1c1b90778b6da4","slug":"registration-fee-for-purchasing-home-or-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत : 12.5 लाख तक के मकान या भूखंड पर लगेगा सिर्फ एक प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत : 12.5 लाख तक के मकान या भूखंड पर लगेगा सिर्फ एक प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Yes Bank
गरीब एवं निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सरकार भूमि एवं भवन पंजीयन शुल्क में एक प्रतिशत तक कटौती कर राहत देने की तैयारी कर रही है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग यह प्रस्ताव लागू कर देगा।
विज्ञापन
अभी तक भूमि एवं भवन पर उसकी कीमत का 2 प्रतिशत (अधिकतम 25,000 रुपये) पंजीयन शुल्क लगता है। सरकार का मानना है कि 12.5 लाख रुपये का भवन या भूमि खरीदने वाले को भी 25 हजार रुपये पंजीयन शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
इससे ऊपर करोड़ों रुपये के भवन व भूमि खरीदने वालों को भी 25 हजार रुपये ही पंजीयन शुल्क देना होता है। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने बताया कि गरीबों एवं निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए 12.5 लाख रुपये तक के भवन पर पंजीयन शुल्क घटाकर एक प्रतिशत करने की तैयारी है। इससे रजिस्ट्री में 12.5 हजार रुपये तक की बचत होगी।
विज्ञापन