फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registration application of mohsin raza for marriage certificate cancelled.

योगी के मंत्री मोहसिन रजा का निकाह रजिस्ट्रेशन आवेदन कैंसिल, जानें- क्या है वजह

Thu, 23 Nov 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Nov 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
registration application of mohsin raza for marriage certificate cancelled.
मोहसिन अपने पूरे परिवार के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे थे - फोटो : amar ujala

सभी समुदाय के लिए विवाह रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता बाद निकाह का वैधानिक रजिस्ट्रेशन कराने की पहल से चर्चा में आए वक्फ व अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा का विवाह पंजीयन आवेदन तय मियाद में उपस्थिति दर्ज न कराने पर निरस्त हो गया है। अब व निकाह का कानूनी तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने को फिर नए सिरे से आवेदन कर पूरी प्रक्रिया को अपनाना पड़ेगा।

विज्ञापन


मोहसिन रजा ने प्रदेश सरकार के निर्णय को बेहतर सोच बताते हुए 3 अगस्त को निकाह के 16 साल बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर पंजीयन का आवेदन किया था। इस दौरान उनकी पत्नी फौजिया फातिमा, वालिदा जाहिदा बेगम सास हाजरा बेगम व ससुर जमाल हामिद भी साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने तात्‍कालिक प्रभारी अधिकारी एडीएम टीजी के कक्ष में पहुंच कर अधिवक्ता के माध्यम से निकाह के वैधानिक रजिस्ट्रेशन को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। इसमें गवाह के बतौर उनकी वालिदा व सास ससुर ने खुद आगे आकर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीयन से पहले इस पर आपत्ति प्राप्त करने को एक माह की मियाद तक के लिए आवेदन पत्र नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। इसके बाद साठ दिन की बची हुई अवधि में आवेदक पति पत्नी को पुन: प्रभारी अधिकारी विवाह व एडीएम ट्रांसगोमती के समक्ष उपस्थित हो कर कुछ कानूनी औपचारिकता पूरी करने बाद रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र प्राप्त करना था।

दो बार फोन किया गया फिर भी नहीं आए

registration application of mohsin raza for marriage certificate cancelled.

एडीएम ट्रांस गोमती अनिल कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय की तरफ से दो बार उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जानकारी फोन से दी गयी। टीजी कार्यालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ही बार फोन पर राज्य मंत्री अतिव्यस्तता की बात कहते हुए आवेदन निरस्त हो जाने पर रजिस्ट्रेशन के लिए पुन: आवेदन कर प्रमाणपत्र प्राप्त करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed