{"_id":"5cdbfd6fbdec22071d1bea2b","slug":"registrar-resumed-his-post-in-68500-teachers-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"68500 शिक्षक भर्ती में चूक के आरोपी रजिस्ट्रार बहाल, चलती रहेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68500 शिक्षक भर्ती में चूक के आरोपी रजिस्ट्रार बहाल, चलती रहेगी कार्रवाई
Thu, 16 May 2019 09:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 May 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती में मूल्यांकन प्रक्रिया को ठीक से अंजाम देने में नाकाम रहे तत्कालीन रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज जीवेंद्र सिंह ऐरी को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीते 5 अक्तूबर को दायित्व निर्वहन में चूक के आरोप में निलंबित किया गया था। उन्हें इस शर्त के साथ बहाल किया गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई यथावत चलती रहेगी।
विज्ञापन
ऐरी को शिक्षा निदेशक, निशातगंज कार्यालय से संबद्ध किया गया है। शासन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।