फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Register for AMP National Talent Search Examination by 30th

Lucknow News: एएमपी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 30 तक कराएं पंजीकरण

Mon, 25 Nov 2024 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Register for AMP National Talent Search Examination by 30th
लखनऊ। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) की पांचवीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होने के लिए आठवीं से लेकर स्नातक तक के छात्र 30 नवंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। संस्था ने पंजीकरण की अंतिम तिथि में चार दिन का इजाफा किया है। यह परीक्षा देशभर के 350 जिलों में 900 केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया में आयोजित प्रेसवार्ता में चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि ऑफलाइन परीक्षा देने वालों को छात्रवृत्ति का लाभ और नकद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सिर्फ प्रतिभाग का प्रमाण दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक 30 हजार से अधिक छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। परीक्षा का मकसद छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रशिक्षित होने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रमुख आमिर इदरीसी ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए आठवीं से लेकर डिग्री काॅलेज में पढ़ने वाले किसी भी धर्म के विद्यार्थी निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पास होने वाले शीर्ष 500 छात्रों को आईआईटी, जेईई, एनईईट, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा में प्रथम आने वालों को 30,000 रुपये, द्वितीय को 20,000 और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 10,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चौथे से दसवें स्थान के विजेताओं को 2,000 रुपये और 11वें से 50वें स्थान के विजेताओं को 1,000 रुपये नकद राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं, 200 जरूरतमंद और योग्य छात्रों को शैक्षिक सहायता के रूप में 20 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर सैयद शोएब, डॉ. अब्दुल अहद, खालिद इशू, मुहीउद्दीन, इमरान, जावेद लोदी और आयशा महमूद मौजूद रहे।


ऐसे कराएं पंजीकरण

आमिर इदरीसी ने बताया कि विद्यार्थियों को एएमपी वर्ल्ड मोबाइल एप के जरिए पंजीकरण करना होगा। एप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन या ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने का विकल्प चुना जा सकता है। इच्छुक विद्यार्थी ampindia.org/national_talent_search और हाईस्कूल तक के बच्चे मोबाइल नंबर 8657003085, इंटर तक के बच्चे मोबाइल नंबर 8657506909 और डिग्री के बच्चे मोबाइल नंबर 8657506907 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed