फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reeta bahuguna joshi statement on neeraj bora

रीता जोशी का नीरज बोरा पर सनसनीखेज बयान

Sun, 13 Apr 2014 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Apr 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
reeta bahuguna joshi statement on neeraj bora

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि नीरज बोरा ने पार्टी छोड़ी नहीं है बल्कि हमने उन्हें निकाला है। उन्होने भाजपा पर खरीद फरोख्त के भी आरोप लगाये हैं।

विज्ञापन


रीता का कहना है कि हमें पता चल गया था इसलिए पहले ही हमने उनके निर्वासन की तैयारी कर ली थी।

उन्होने भाजपा पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को कॉडर पर भरोसा नहीं है, इसलिए भाजपा खरीद फरोख्त पर उतर आई है।

डा. जोशी यहां कांग्रेस नेता नीरज बोरा द्वारा कांग्रेस छोड़े जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं। रीता ने कहा कि उन्हें नीरज के पार्टी छोडऩे की सूचना पहले से ही थी। पार्टी ने उनके निष्कासन की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन

झूठ बोलते रहे नीरज बोरा

reeta bahuguna joshi statement on neeraj bora

रीता का कहना है कि निष्कासन के पहले इस संबंध में नीरज से बात भी हुई, पर वह शनिवार शाम तक यह कहते रहे कि जब तक जीवित हैं सेक्युलरिज्म का खून उनमें दौड़ता रहेगा।

पार्टी छोडऩे से किसी भी तरह से इन्कार करते रहे। जोशी ने कहा कि जब सुबह उनकी रणनीति की जानकारी मिली तो उनको निष्कासित कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का अपने कॉडर पर भरोसा नहीं रह गया है। वह खरीद-फरोख्त, झूठ-फरेब और अनैतिकता का सहारा ले रहे हैं।

इससे कांग्रेस पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है। कांग्रेस पहले भी मजबूती से चुनाव लड़ रही थी, अभी भी लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

श्याम किशोर शुक्ल करेंगे संचालन

reeta bahuguna joshi statement on neeraj bora

बकौल रीता अब चुनाव का संचालन श्याम किशोर शुक्ल करेंगे। नीरज बोरा का कहना है कि फिलहाल वह किसी पार्टी को ज्वॉइन नहीं कर रहे हैं लेकिन वह भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह को वोट देंगे।

नीरज बोरा ने बताया कि वह एक आम नागरिक के रूप में लखनऊ में रहेंगे और अपने मत का प्रयोग करेंगे और राजनाथ सिंह को वोट करेंगे।

नीरज कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत नेता के रूप में देखे जाते रहे हैं और पार्टी से अलग होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

फिलहाल यही कहा जा सकता है कि लखनऊ में भी भाजपा कांग्रेस से बढ़त लेती हुई दिख रही है।

विज्ञापन

बोरा ने की राजनाथ की तारीफ

reeta bahuguna joshi statement on neeraj bora
नीरज बोरा ने कांग्रेस से अलग होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की तारीफ की है और कहा कि कांग्रेस, बसपा, और सपा किसी भी पार्टी में राजनाथ की तरह मजबूत उम्मीदवार नहीं है।

उन्होंने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा है कि लखनऊ के लिए भाजपा ने बहुत कुछ किया है। रिंग रोड हो, शहीद पथ का निर्माण हो, अटल जी के नेतृत्व में राजनाथ सिंह ने बहुत कुछ किया है।

नीरज के अनुसार इस समय उन्हें राजनाथ सिंह के अलावा और कोई भी उम्मीदवार ईमानदार नजर नहीं आ रहा है।

रीता के बयान से लगता है कि अब कांग्रेस बड़े नुकसान से उबरने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed