...जब ND तिवारी के घर शिकायत लेकर पहुंचीं रीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी एनडी तिवारी से खफा हो गई हैं।
वह तिवारी और भाजपा के नेता और लखनऊ सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह की मुलाकात पर नाराज हैं।
पढ़ें-मुलायम से यारी, पर राजनाथ को राजा बोल रहे तिवारी!
रीता अपनी यही शिकायत लेकर रविवार दोपहर माल एवेन्यू स्थित एनडी तिवारी के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि तिवारी एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं और उनका आशीर्वाद जरूरी है।
रीता ने मांगा आशीर्वाद
रीता ने इशारों ही इशारों में कहा कि तिवारी एक कांग्रेसी नेता हैं और उन्होंने राजनाथ से मिलकर ठीक नहीं किया।
उन्होंने कहा, राजनाथ सिंह को तो आपने विजयी होने का आशीर्वाद दे दिया लेकिन मुझे कैसे भूल गए?
पढ़ें- 'मोदी वही कर रहे हैं, जो पैगम्बरों ने किया'
इस पर तिवारी ने जोशी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें भी विजय मिले।
बताते चलें कि शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने एनडी तिवारी से मुलाकात की थी।
तिवारी ने राजनाथ को राजा बताया
एनडी तिवारी कभी सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की गलबहियां लगते हैं तो कभी कांग्रेस के दरवाजे पर खड़े हो जाते हैं।
पढ़ें- 'देश 56 इंच के सीने से नहीं, दरियादिली से चलता है'
शायद यही वजह है कि शनिवार को राजनाथ सिंह उनके घर सियासी आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उन्हें राजनाथ को राजा कह डाला।
एनडी बोले, 'राजनाथ तो राजा हैं, ये हमारे पास आए हैं।' यह भी कह दिया कि मेरा साथ तो हमेशा राजनाथ के साथ है।