फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Redmond City Council winner Maneka Soni meets with the Mayor

Lucknow News: रेडमंड सिटी काउंसिल की विजेता मेनका सोनी ने महापौर से की भेंट

Sat, 20 Dec 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Redmond City Council winner Maneka Soni meets with the Mayor
रेडमंड सिटी काउंसिल की विजेता मेनका सोनी ने महापौर से की भेंट।
लखनऊ। अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य की रेडमंड सिटी काउंसिल की सदस्य चुनी गईं राजधानी की बेटी मेनका सोनी ने शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से नगर निगम मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने मेनका सोनी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे लखनऊ और देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि मेनका सोनी की सफलता दर्शाती है कि भारतीय महिलाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता के दम पर वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान बना सकती हैं। मेनका आलमबाग के कृष्णानगर की निवासी हैं और रेडमंड सिटी काउंसिल का चुनाव जीतने वाली पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला हैं।
विज्ञापन


मेनका सोनी ने कहा कि लखनऊ उनकी पहचान और संस्कारों की जड़ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और लखनऊ की मिट्टी को दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केके शुक्ला, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, अनुराग मिश्रा अन्नू और राघव राम तिवारी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed