फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Red water came in a house of Teji Kheda in Alambagh

Lucknow News: आलमबाग के तेजी खेड़ा के एक घर में आया लाल पानी

Mon, 09 Jun 2025 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Red water came in a house of Teji Kheda in Alambagh
तेजी खेड़ा में आया खून मिला लाल पानी
लखनऊ। केसरी खेड़ा वार्ड में आने वाले तेजी खेड़ा इलाके के एक घर में रविवार सुबह लाल पानी आया। इससे हड़कंप मच गया। बकरीद के अगले ही दिन हुई इस घटना से पानी में खून मिला होने की आशंका है। जानकारी के बाद जलकल विभाग ने टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

तेजी खेड़ा की जिस काॅलोनी का यह मामला है, वहां 95 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र सिंह जीतू बताया कि आवासीय समिति ने बताया है कि काॅलोनी के लालता प्रसाद के घर में लाल पानी आया। इससे वह डर गए। इस बारे में जलकल के अधिशासी अभियंता विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई गई, अब पानी साफ आ रहा है। पानी में खून कैसे आया, यह पता नहीं चल पाया। हो सकता है कि पाइपलाइन में टूटी हो और बकरीद पर कुर्बानी के बाद खून नाली में आया हो और वह पानी में चला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed