फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Red flag put up to warn about waterlogging and pond banks

Lucknow News: जलभराव व तालाब के किनारे सचेत करने को लगाई लाल झंडी

Sun, 04 Aug 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Red flag put up to warn about waterlogging and pond banks
श्रावस्ती। नगर पालिका ने नगर के डूब व जलभराव वाले क्षेत्रों में लाल झंडी लगाकर लोगों उधर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा के हनुमानगढ़ी मोहल्ले में अग्निशमन केंद्र के सामने, मंगल भट्ठा सुहेल दत्त नगर में राजकीय पशु चिकित्सालय जाने वाले मार्ग के किनारे विशाल जलाशय है। वहीं रूपम नगर में बूढ़ी राप्ती पर बना पुल भी है। सुभाष नगर में पंचायत भवन के पास भी जलाशय स्थित है। गांधीनगर में इंद्रवासी तालाब, पटेल नगर में प्राथमिक विद्यालय के पास, सिविल लाइंस में लाइब्रेरी के बगल में जलाशय तो गौतम बुद्ध नगर में सभासद के घर के पास तालाब है। साथ ही तीन शिवाला मंदिर के बगल में भी तालाब है। जहां वर्तमान में इतना पानी है कि लोग उसमें डूब सकते हैं। ऐसे में नगरवासियों को जागरूक करने व इन जलाशयों से दूर रहने के लिए सचेत करने को डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर नगर पालिका ने लाल झंडी लगाई है। ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला ने बताया कि लोगों को डूब व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed