फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitments to be done for clean ganga campaign.

स्वच्छ गंगा अभियान को गति देने में जुटी योगी सरकार, कई पदों पर भर्ती जल्द

Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
recruitments to be done for clean ganga campaign.

गंगा को स्वच्छ करने के लिए शुरू की गई योजनाओं को गति देने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। राज्य सरकार ने स्वच्छ गंगा मिशन में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 13 संवर्ग के पद शामिल हैं। इन पदों पर फिलहाल संविदा पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

विज्ञापन


नमामि गंगे योजना को जमीन पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने जिन प्रदेशों से गंगा नदी गुजरती है, वहां राज्य गंगा स्वच्छता मिशन के गठन के निर्देश दिए थे। सभी राज्यों ने मिशन का गठन तो कर दिया, लेकिन गंगा की सफाई को लेकर यूपी की स्थिति सबसे खराब रही।
विज्ञापन


पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद यूपी में भी राज्य गंगा स्वच्छता मिशन का गठन तो कर दिया गया, लेकिन अब तक मिशन के प्रावधान के मुताबिक स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई है जिससे अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अब प्रदेश के हिस्से से गुजरने वाले गंगा को साफ करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके तहत मिशन के निर्धारित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए जरूरी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चूंकि राज्य गंगा स्वच्छता मिशन में स्थायी भर्ती में समय लगेगा, इसलिए सभी पदों पर संविदा पर भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एडवाइजर, डीएसएस, मॉडलिंग विशेषज्ञ, असिस्टेंट जीआईएस विशेषज्ञ, वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट), पर्यावरण विशेषज्ञ, सीवरेज विशेषज्ञ, रिवर फ्रंट मैनेजमेंट विशेषज्ञ, वरिष्ठ अभियंता (सिविल), आर्थिक व वित्तीय विश्लेषण विशेषज्ञ, आरटीआई ऑफिसर, प्रोक्योरमेंट विशेषज्ञ, प्रवर्तन समन्वयक और आईटी विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed