फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment through UPSSC.

तैयार रहे, यूपी में छह हजार बाबुओं की होगी भर्ती

Mon, 08 Feb 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Feb 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
recruitment through UPSSC.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) अपने गठन के बाद से अब तक की सबसे बड़ी भर्ती शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


समूह ‘ग’ के लिपिक के 5974 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से शुरू करने की तैयारी है। कनिष्ठ सहायक की पिछली भर्ती में कंप्यूटर टाइपिंग में सफल न होने की वजह से काफी पद खाली रह गए थे। कनिष्ठ सहायक के 5274, आशुलिपिक के 671 व वैयक्तिक सहायक के 12 पदों पर भर्ती होगी।

आयोग ने अपने गठन के बाद चकबंदी लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, परिचालक, बोरिंट टेक्नीशियन, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी जैसे पदों के लिए भर्ती की कार्यवाही शुरू कराई। इसमें सबसे ज्यादा पद कनिष्ठ लिपिक के ही थे। इसके बाद 5000 से अधिक पदों की यह पहली भर्ती है।
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

recruitment through UPSSC.

यहां इस वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं http://upsssc.gov.in

पदों की स्थिति
कनिष्ठ सहायक- कुल पद : 5274, अनारक्षित : 3242, अनुसूचित जाति : 970, अनुसूचित जनजाति : 135, अन्य पिछड़ा वर्ग : 927, ग्रेड पे-2000

आशुलिपिक- पदों की स्थिति : कुल पद : 671, अनारक्षित : 453, अनुसूचित जाति : 76, अनुसूचित जनजाति : 18, अन्य पिछड़ा वर्ग : 124, ग्रेड पे-2800

वैयक्तिक सहायक : कुल पद : 12, अनारक्षित : 07, अनुसूचित जाति : 02, अन्य पिछड़ा वर्ग : 03, ग्रेड पे : 4200

इस पद के लिए होनी चाहिए ये योग्यता

recruitment through UPSSC.

कनिष्ठ सहायक के लिए योग्यता
- इंटरमीडिएट
- हिंदी व अंग्रेजी टंकण में क्रमश: 25 शब्द व 30 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार।
- डोयक सोसाइटी का सीसीसी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो।

आशुलिपिक व वैयक्तिक सहायक के लिए योग्यता
- इंटरमीडिएट
- हिंदी आशुलेखन व हिंदी टंकण में क्रमश: 80 शब्द व 25 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार।
- डोयक सोसाइटी का सीसीसी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण हो।

ऑनलाइन आवेदन : 10 फरवरी से।
ई-चालान जमा करने का मौका : 02 मार्च तक।
आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि : 04 मार्च।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed