फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RECRUITMENT PROCESS WILL BE CHANGED IN TEACHING JOB

LT शिक्षकों की भर्ती को बदलेगी नियमावली

Sun, 27 Jul 2014 10:48 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
RECRUITMENT PROCESS WILL BE CHANGED IN TEACHING JOB

राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधीनस्थ सेवा की एलटी ग्रेड नियमावली बदलने की तैयारी है।

विज्ञापन


इसमें भर्ती का अधिकार उप निदेशक क्षेत्रीय से हटाकर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को देने की योजना है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन लेते हुए निर्धारित समय के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के लिए मनचाहे जिलों में आवेदन करने की छूट देने का भी प्रावधान रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसके लिए संशोधित प्रस्ताव शीघ्र ही कार्मिक विभाग को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनचाहे जिलों में हो सकेगी नियुक्ति

RECRUITMENT PROCESS WILL BE CHANGED IN TEACHING JOB

माध्यमिक शिक्षा विभाग में काफी समय से शिक्षकों की भर्तियां नहीं हो पाई हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 6645 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।

प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह चाहते हैं कि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी जाए। इसके लिए नियमावली संशोधित की जा रही है।

इसमें भर्ती का अधिकार बदलने के साथ ही तय समय के अंदर प्रक्रिया पूरी करने का प्रावधान किया जा रहा है।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को मनचाहे जिलों में आवेदन की छूट भी होगी। ऑनलाइन आवेदन लेने से मेरिट बनाने में आसानी होगी और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed